CG :बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ी खबर ,स्पेशल कोर्ट ने सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव को दी जमानत , पासपोर्ट जमा करने का फरमान …..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ा अपडेट सामने आया है। स्पेशल कोर्ट ने इस मामले के आरोपियों सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव को जमानत दे दी है। बुधवार को आए इस फैसले से दोनों आरोपियों को बड़ी राहत मिली है।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी इस मामले में लंबे समय से जेल में बंद थे। कोर्ट ने जमानत देते हुए कुछ सख्त शर्तें भी लागू की हैं।

👉कोर्ट ने रखीं ये शर्तें

आरोपियों को पासपोर्ट जमा करना होगा। ट्रायल के दौरान जांच में सहयोग करना होगा। कोर्ट की अनुमति के बिना देश छोड़ने पर रोक।

👉जानें क्या है पूरा मामला?

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला राज्य के सबसे चर्चित मामलों में से एक है, जिसमें कथित तौर पर बड़े स्तर पर अवैध लेन-देन और सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम देने के आरोप हैं। जांच एजेंसियां लगातार इस मामले में नए खुलासे कर रही हैं।