KORBA : SP ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 4 ASI का किया तबादला,DSP आस्था शर्मा सिविल लाइन ,नवीन पटेल को उरगा थाना की कमान

कोरबा । जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कई उपनिरीक्षकों और एएसआई स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। खास बात यह है कि 4 एएसआई का तबादला किया है।

जारी आदेश के अनुसार, राजेश तिवारी को CSEB चौकी प्रभारी बनाया गया है, वहीं उरगा, सिविल लाइन रामपुर और अन्य महत्वपूर्ण थानों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए सेटअप के बाद अब पुलिसिंग में तेजी और सख्ती देखने की उम्मीद जताई जा रही है।