साइबर ठगों से सावधान ,न OTP आया न मैसेज, रिटायर्ड राजस्व कर्मचारी के खाते से उड़ गए 39 लाख ,अपराध दर्ज,जानें पूरा मामला …..

अलीगढ़। साइबर अपराधियों ने राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी के बैंक खाते से करीब 39 लाख रुपये पार कर दिए। हैरानी की बात यह है कि पूरी रकम कई किश्तों में निकलती रही, लेकिन पीडि़त के मोबाइल पर न तो कोई ओटीपी आया और न ही कोई अलर्ट मैसेज मिला। इस मामले में पीडि़त ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना लोधा क्षेत्र के लेखराजपुर निवासी शेखचन्द्र वर्ष 2023 में कलेक्ट्रेट के राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका भारतीय स्टेट बैंक की घंटाघर स्थित मुख्य शाखा में खाता है। उनके खाते में करीब 39 लाख रुपये जमा थे।दिसंबर 2025 से अब तक अज्ञात लोगों ने कई बार में पूरी रकम निकाल ली। जब खाते की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत साइबर थाना पहुंचकर तहरीर दी। पीडि़त का कहना है कि खाते से रकम निकलने के दौरान उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर किसी भी तरह का ओटीपी या बैंक मैसेज नहीं आया, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है। साइबर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बैंकिंग ट्रांजेक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है। वहीं बैंक के डिप्टी मैनेजर रवीश आर्य ने बताया कि पीडि़त ने बैंक में भी शिकायत की है। इनके खाते से सौ ट्रांसजेक्शन किए गए हैं।
एक भी ट्रांसजेशन का मैसेज न मिले जो संभव नहीं है।