कोरबा-कटघोरा। कटघोरा थाना अंतर्गत निवासी पीड़िता की रिपोर्ट पर चिंटूअग्रवाल पिता गिरीराज अग्रवाल के विरुद्ध बलात्कार के आरोप में अपराध दर्ज कर लिया गया है। चिन्टू अग्रवाल कटघोरा क्षेत्र का भाजपा नेता और भाजयुमो पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है।
जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय आरोपी के द्वारा पीड़िता को चोरी से बनाये गए उसके वीडियो फुटेज के नाम पर ब्लैकमेलिंग कर लगातार 8 वर्षों से घर में घुसकर शारीरिक शोषण कर बलात्कार किया जाता रहा।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका नहाने का वीडियो बनाया हूं और छत के ऊपर से भी आपत्तिजनक वीडियो बनाया हूँ, तुम्हारा वीडियो/फोटो को वायरल कर दूंगा, कहकर ब्लैकमेल कर पीड़िता के साथ 15.03.2016 को शाम 6 बजे उसके घर आकर जबरजस्ती बलात्कार किया। उसके बाद भी उसी वीडियो/फोटो को वायरल करने की धमकी देकर 8 वर्षों से पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा, शोषण कर रहा था। लोक लाज व डर के कारण घटना के बारे में अपने परिवार व समाज को नहीं बतायी थी। इस बीच हाल ही में बेटी घर से बिना बताये कहीं चली गयी, उसके बाद पति के पूछने पर घटना के बारे में बतायी। पीड़िता के आवेदन पर महिला सम्बन्धी अपराध को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कटघोरा पुलिस ने चिंटू अग्रवाल निवासी कटघोरा के विरूद्ध धारा 376 (2) (N) भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।
