KORBA : सेजेस कोरबी चोटिया की छात्राओं ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल कर बढ़ाया विद्यालय ,परिवार का मान, आदिवासी विकास परिषद् के जिला उपाध्यक्ष दिलसिंह आंडिल ने दी बधाई ,शुभकामनाएं …..

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कोरबी चोटिया में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में बेहतर परीक्षाफल अर्जित कर बालिकाओं ने बाजी मार ली है । सेजेस कोरबी में कक्षा 12 वीं में इस बार छात्रों ने शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय, माता पिता सहित अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

कुमारी वंदना आंडिल 81.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहीं। मनीषा देवी 79.02 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर तो कुमारी रीतू मरावी 77.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। तीनों छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आदिवासी विकास परिषद् जिला कोरबा के उपाध्यक्ष दिल सिंह आंडिल ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित दी है ।