KORBA : SECL कुसमुण्डा ओवरब्रिज निर्माण सालों से अटका, रेलवे क्रासिंग लंबे समय तक बंद रहने से जनता हलाकान ,इस भाजपा नेता ने पखवाड़े भर का दिया अल्टीमेटम ,अन्यथा जनता के साथ सड़क पर उतर करेंगे चक्काजाम

कोरबा – जिले कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर चौक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम लगभग एक साल ने बंद पड़ा हुआ है। इमली छापर रेलवे क्रासिंग के लगातार बंद होने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनता की इस परेशानी पर अब जनप्रतिनिधि एक्टिव मोड़ पर आ गए हैं। भाजपा नेता और सर्वमंगला मंडल के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केबिनेट मंत्री सहित कलेक्टर एसपी को पत्र लिखकर 15 दिवस के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं होने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है।

पत्र के माध्यम से श्री मिश्रा ने बताया है कि इमलीछापर कुसमुंडा क्षेत्र के मध्य प्रस्तावित ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लंबे अर्से से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र की आम जनता को अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
यातायात बाधित रहता है, जिससे स्थानीय निवासियों, श्रमिकों, विद्यार्थियों एवं व्यापारियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त ओवरब्रिज के अधूरे निर्माण से दुर्घटनाओं की संभावना निरंतर बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से वर्षा ऋतु में स्थिति और भी दयनीय एवं जोखिम पूर्ण हो जाती है। यह अत्यंत खेद का विषय है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा उक्त निर्माण कार्य हेतु पर्याप्त बजट फंड स्वीकृत किये जाने के बावजूद संबंधित विभाग एवं ठेकेदार द्वारा गंभीर लापरवाही बरती जा रही हैं। जिसके परिणाम स्वरूप आज तक यह महत्तवपूर्ण जनहित का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।

अतः भारतीय जनता पार्टी सर्वमगलानगर मंडल की ओर से विन्रम निवेदन है कि इस गंभीर जनसमस्या को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लेते हुए ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करा कर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वालों संबंधित अधिकारीयों एवं ठेकेदारों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चत की जाए अन्यथा यदि इस संबंध में शीघ्र ठोस एवं संतोषजनक कार्यवाही नहीं की जाती हैं, और 15 दिवस के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं होता हैं तो भारतीय जनता पार्टी सर्वमंगला नगर मंण्डल द्वारा आम जनता के सहयोग से उग्र जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी अतः आपसे पूनः निवेदन हैं कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए, इस विषय में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें।

उक्त पत्र मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने प्रधानमंत्री, भारत सरकार, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, कोयला मंत्री, अरूण साव, प्रभारी मंत्री जिला कोरबा, लखनलाल देवांगन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस अधिक्षक कोरबा, एसडीम कटघोरा, थाना प्रभारी कसमुण्डा को प्रेषित किया है।

👇देखें शिकायत पत्र .