KORBA : सुशासन तिहार के बीच तुमान फीडर में लचर विद्युत व्यवस्था से मचा है हाहाकार ,ओवरलोड की वजह से सलिहाभांठा समेत अन्य ग्रामों में उड़े विद्युत पर संचालित कई उपकरण ,4 से 5 घण्टे बाद बहाल हुई विद्युत व्यवस्था ,उपभोक्ताओं में व्यवस्था के प्रति गहरी नाराजगी …..

कोरबा । सुशासन की सरकार एक तरफ जहां सुशासन तिहार मना रही है ,वहीं विद्युत अमले के निकम्मेपन की वजह से लचर विद्युत व्यवस्था के कारण तुमान फीडर में हाहाकार मचा हैं ।

शुक्रवार की सुबह फीडर में ओवरलोड़ होने की वजह से ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में विद्युत से संचालित कूलर , बोर,पंखे समेत कई उपकरण एक एक कर खराब हो गए हैं।जिससे आदिवासी बाहुल्य ग्राम के गरीब व मध्यमवर्गीय तबके के उपभोक्ता आर्थिक ,मानसिक व शारीरिक रूप से हलाकान रहे।

लेकिन प्रातः 7.30 बजे से बंद की गई विद्युत आपूर्ति प्रातः 11.45 बजे बहाल हुई , लेकिन दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम 4 बजे तक लगातार ट्रिप करती रही । जिसकी वजह से फीडर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सलिहाभांठा ,पकरिया ,बंधवाभांठा,डोंगरीभांठा , सराईडीह , बरपाली, निचली बस्ती समेत फीडर के कई ग्रामवासी परेशान रहे। घरों में बिजली से संचालित समस्त उपकरण बोर ,फ्रिज ,कूलर ,पंखे जैसे अत्यावश्यक उपकरण खराब हो रहे।