कर्नाटक में ढाई ढाई साल के CM फार्मूले पर लगी मुहर , सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान ,DK शिवकुमार होंगे नए CM , एक दांव ने रातोंरात बदले समीकरण …

कर्नाटक । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ब्रेकफास्ट मीटिंग में इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। हालांकि राज्यपाल थावरचंद गहलोत कर्नाटक में नहीं हैं, फिर भी वे राज्यपाल दफ्तर को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

वहीं सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनेंगे और इस फेरबदल में प्रियंका गांधी वाड्रा ने अहम भूमिका निभाई है। प्रियंका गांधी के दखल से ही कर्नाटक में ढाई-ढाई साल के लिए हुए सत्ता समझौते का पालन हुआ।

👉राहुल से बात नहीं बनी तो प्रियंका से मिले

जी हां, जब राहुल गांधी के साथ चर्चा में बात नहीं बनी तो शिवकुमार प्रियंका गांधी के पास पहुंच गए और फिर उनके हस्तक्षेप से कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन हुआ। डीके शिवकुमार पिछले काफी समय से कर्नाटक की सत्ता हाथ में लेने के प्रयास में थे। यहां की कुर्सी ढाई-ढाई साल के लिए 2 गुटों में बंटी हुई है। समझौते का पालन कराने के लिए राहुल गांधी को वे मना नहीं पाए तो उन्होंने प्रियंका गांधी से संपर्क किया और उन्हें सत्ता सौंपने के लिए राजी कर लिया।

👉प्रियंका ने ही राहुल-सोनिया को राजी किया

सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी ने ही राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को राजी किया कि कर्नाटक की सत्ता डीके शिवकुमार को सौंपी जाए। राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर, कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और PWD मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा किकई मंत्रियों और विधायकों ने सिद्धारमैया से इस्तीफा न देने का आग्रह किया, लेकिन प्रियंका गांधी के कहने पर वे पद छोड़ने के लिए राजी हो गए। यह सत्ता परिवर्तन प्रियंका गांधी के दखल से ही हुआ।

सिद्धारमैया को दिल्ली की राजनीति में लाने की कोशिश
राहुल गांधी ने सिद्धारमैया को राज्यसभा की सीट और पार्टी में बड़ी राष्ट्रीय भूमिका की पेशकश की है, लेकि सिद्धारमैया दिल्ली की राजनीति में आने के इच्छुक नहीं हैं। राज्यसभा के लिए नामांकन 8 जून तक संभव है, इसलिए कांग्रेस के शीर्ष नेता उन्हें मनाने की कोशिश जारी रखेंगे। इस्तीफा देने से पहले सिद्धारमैया एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

👉क्या बोले CM सिद्धारमैया?

वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटनाक्रम से जुड़े सवालों का जवाब देने से बचते हुए कहा, “मैं कल सब कुछ बताऊंगा।” और आधिकारिक घोषणा के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

गौरतलब है कि एक जून को राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी और इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि शिवकुमार का शपथग्रहण तब होगा जब सिद्दरमैया राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे।