दिल्ली । CBSE के 12वीं बोर्ड रिजल्ट के बाद अपनी आंसर शीट की दोबारा जांच और अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन करनेवालों छात्रों का इंतेजार अब खत्म होने को है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एकेडमिक सेशन के लिए अपने रिजल्ट के बाद की सेवाओं के तहत री-वैल्यूएशन और री-चेकिंग प्रोसेस के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इन नतीजों के आने से उन छात्रों को बड़ी राहत मिली है, जो हायर एजुकेशन संस्थानों और यूनिवर्सिटीज में एडमिशन पाने के लिए अपने बदले हुए और फाइनल नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

CBSE ने आज 87 फीसदी छात्रों का परिणाम जारी किया है. बोर्ड ने कहा कि है बाकी बचे छात्रों का परिणाम अगले कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा.
CBSE बोर्ड की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी आंसर शीट की दोबारा जांच के लिए आवेदन किया था. CBSE ने साफ किया है कि नतीजे पूरी तरह पारदर्शी सिस्टम के तहत तैयार किए गए हैं और बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं.

बोर्ड ने 12वीं कक्षा के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूशन के नतीजे जारी करने शुरू कर दिए हैं. बच्चों के परिणाम जारी करने की जानकारी CBSE ने एक सोशल मीडिया पोस्टर के माध्यम से दी है. इस पोस्ट में बोर्ड ने लिखा है कि ये नतीजे एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग चरणों में जारी किए जा रहे हैं.
CBSE ने अभी कुल मिले आवेदनों में से 87% से ज्यादा के नतीजे घोषित किए हैं. छात्र अपने आवेदन का स्टेटस https://results.digilocker.gov.in पर देख सकते हैं. सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि परिणाम पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था के तहत तैयार किए गए हैं और इन्हें बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है.
CBSE ने छात्रों को स्पष्ट किया है कि अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप से भारत सरकार के आधिकारिक प्लेटफॉर्म डिजीलॉकर पर जाकर अपना स्टेट्स चेक कर सकते हैं. अपने परिणाम को देखने के लिए आपको result.didilocker.gov.in पर जाना होगा. मांगी जा रही जानकारियों का ब्योरा को भरकर आप अपना रिजल्ट को देख पाएंगे.
