उत्तरप्रदेश अयोध्या । राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के 3 दिन बाद ही दो बड़े इस्तीफे हो गए हैं। श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
इसके साथ ही ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य अनिल मिश्रा ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद ने चंपत राय और अनिल मिश्रा को ट्रस्ट से इस्तीफा देने की सलाह दी है। माना जा रहा है कि दोनों ने अपना इस्तीफा ट्रस्ट को सौंप दिया है, जिस पर आगे होने वाली ट्रस्ट की बैठक में विचार होगा। राम मंदिर ट्रस्ट ही इस पर फैसला लेगा, क्योंकि ट्रस्ट एक ऑटोनोमस बॉडी है।

आपको बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को ही एसआईटी ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। इसके बाद गुरुवार को मामले में केस दर्ज किया गया और 8 लोगों को आरोपी बनाया गया। आरोपियों में चंपत राय के करीबी और ड्राइवर टिन्नू यादव का नाम भी शामिल हैं। अन्य आरोपियों के नाम सुभाष श्रीवास्तव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडे, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला और रमाशंकर मिश्र हैं।
👉राम मंदिर केस में अब आगे क्या होगा?

चंपत राय के इस्तीफे के कयास उसी समय लगाए जाने लगे थे, जब सोमवार को एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट में दान प्रक्रिया में कई गड़बड़ियों के खुलने की बात सामने आई है। हालांकि, रिपोर्ट को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि राम मंदिर को मिलने वाले चढ़ावे में कई खामियां मिली हैं।
इस मामले में माना जा रहा है कि अब आगे कुछ और इस्तीफे भी हो सकते हैं। वहीं, पूलिस सूत्रों का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी 8 आरोपियों की रिमांड लेने के लिए फैजाबाद की सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। अयोध्या के एसएसपी गौरव ग्रोवर के मुताबिक, सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।
