रायपुर/कोरबा। मानसून सत्र के पहले छत्तीसगढ़ में तबादले की बारिश शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ शासन के आदिवासी विकास विभाग द्वारा मंगलवार को जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। कुल 33 अधिकारी इसमें प्रभावित हुए हैं। कोरबा जिले में 2 अधिकारियों की पदस्थापना हुई है जबकि एक को सूरजपुर जिला भेजा गया है। जारी आदेश के मुताबिक संजय कुमार राय कोरबा जनपद पंचायत के नए सीईओ होंगे, के के श्रीवास को पाली का प्रभारी जनपद सीईओ पदस्थ किया गया है वहीं भूपेंद्र कुमार सोनवानी पाली जनपद से सूरजपुर जनपद पंचायत भेजे गए हैं।
पूरी तबादला सूची इस प्रकार है:-👇




