पुणे । पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस ने पूरे देश में खलबली मचा दी है। पुलिस की जांच में रोज इस मामले में नए नए खुलासे हो रहे हैं, अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक सिया और चेतन पिछले 1 साल से रिलेशिनशिप में थे और वो सगाई होने के बाद मई में चेतन के साथ उदयपुर भी गई थी।हालांकि सिया की मां पूजा गोयल ने कहा कि ‘सिया और चेतन सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, दोनों में अफेयर जैसा कुछ नहीं है और वो मई में अपनी किसी दोस्त के शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर गई थी जिसकी जानकारी केतन को भी थी लेकिन उस शादी में चेतन भी गया था, इस बात की जानकारी मुझे नहीं है, ये सिया के दोस्त की शादी थी तो हो सकता है वो भी उस शादी में इनवाइटेड हो, उस शादी में सभी मित्र गए थे।
तो वहीं एक और अहम बात सामने आई है और वो ये कि सगाई के शॉपिंग के लिए सिया गोयल ने केतन अग्रवाल से 1 करोड़ रु लिए थे, जो कि उसने तथाकथित रूप से अपने प्रेमी चेतन चौधरी को दिए थे, अब चेतन ने उस एक करोड़ का क्या किया? केतन और सिया के घरवालों ने उससे कभी एक करोड़ का हिसाब क्यों नहीं पूछा? जिस पर पूजा गोयल ने इन सारी बातों को सिरे से खारिज कर दिया।
👉सिया आखिर होने वाले पति से क्यों पैसे लेगी?

उन्होंने कहा कि ‘मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, सिया आखिर होने वाले पति से क्यों पैसे लेगी? उसे पैसों की जरूरत थी ही नहीं, हालांकि उन्होंने दोहराया कि अगर उनकी बेटी इस घृणित काम के लिए दोषी पाई जाती है तो उसे कठोर सजा मिलनी चाहिए।’
👉मई में सिया और चेतन साथ गए थे उदयपुर ?
पुलिस अब सिया-चेतन के उदयपुर यात्रा से जुड़े होटल रिकॉर्ड, डिजिटल लोकेशन, मोबाइल डेटा और अन्य फॉरेंसिक साक्ष्यों की जांच कर रही हैं। पुलिस का मानना है कि इस ट्रिप के दौरान दोनों के बीच की नजदीकियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।
👉केतन से कभी शादी नहीं करना चाहती थी सिया गोयल’

पुलिस पूछताछ में सिया गोयल ने कथित तौर पर कहा है कि ‘वह केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी, वो चेतन के साथ भागकर शादी भी नहीं करना चाहती थी क्योंकि उसे लगता था कि ऐसा करने से उसके परिवार की बदनामी होगी।’
लेकिन सिया और केतन की जो तस्वीरें, वीडियो और रील्स मौजूद हैं, उनमें वे एक लविंग कपल की तरह दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखने के बाद कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है कि ये केतन को मारने की साजिश रच रही थी।
👉कैसे रची गई केतन की हत्या की साजिश?
पुलिस के अनुसार, 18 जून को सिया गोयल ने केतन अग्रवाल को पुणे के लोहागढ़ किले पर घूमने के लिए राजी किया। दूसरी ओर चेतन अलग रास्ते से किले पहुंचा ताकि किसी को उस पर शक न हो। जांच एजेंसियों का दावा है कि जब तीनों सुनसान इलाके में पहुंचे, तब सिया ने चेतन को संकेत दिया और इसके बाद चेतन ने केतन को गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
👉 ‘केतन से कभी शादी नहीं करना चाहती थी सिया गोयल’

पुलिस पूछताछ में सिया गोयल ने कथित तौर पर कहा है कि ‘वह केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी, वो चेतन के साथ भागकर शादी भी नहीं करना चाहती थी क्योंकि उसे लगता था कि ऐसा करने से उसके परिवार की बदनामी होगी।’
लेकिन सिया और केतन की जो तस्वीरें, वीडियो और रील्स मौजूद हैं, उनमें वे एक लविंग कपल की तरह दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखने के बाद कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है कि ये केतन को मारने की साजिश रच रही थी।
