CG : रिश्ते शर्मसार ,जीजा ने बनाया साली को हवस का शिकार ,दिल्ली ले जाकर महीने तक किया यौन शोषण ,सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो किया वायरल,आरोपी गिरफ्तार …

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले मेें रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दिया गया। आरोप है कि आरोपी जीजा ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर दिल्ली गया, जहां उसने एक महीने तक कथित तौर पर यौन शोषण करने और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग से दुष्कर्म की ये वारदात थाना छुरिया का हैै। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां ने 1 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ उसके दामाद तुषार त्यागी ने 22 अप्रैल 2025 को घर में जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक इसके बाद आरोपी 28 फरवरी 2026 को नाबालिग को बिना परिजनों की अनुमति अपने साथ दिल्ली ले गया।

आरोप है कि 1 मार्च से 30 मार्च 2026 के बीच आरोपी नेे कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने नाबालिग के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज आरोपी तुषार त्यागी को गिरफ्तार कर लिया हैैै। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर कथित रूप से वायरल की गई सामग्री, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।