रायपुर। भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का तेजी से कायाकल्प किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद के मार्गदर्शन में दोनों स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर यात्रियों के लिए अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक बनाया जा रहा है।

रेलवे का लक्ष्य केवल स्टेशनों का सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पर्यावरण-अनुकूल डिज़ाइन, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए इन स्टेशनों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।
👉स्टेशनों पर मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं
- भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार
- चौड़े फुट ओवरब्रिज, जिन्हें एयर कॉनकोर्स के रूप में विकसित किया जा रहा है।
- बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों के लिए लिफ्ट की सुविधा।
- धूप और बारिश से बचाव के लिए प्लेटफॉर्म पर बड़े कवर शेड।
- कोच गाइडेंस डिस्प्ले सिस्टम से ट्रेन और कोच की सटीक जानकारी।
- आधुनिक डिजिटल साइनेज और डिस्प्ले बोर्ड।
- दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप, व्हीलचेयर, लो-हाइट टिकट काउंटर, विशेष शौचालय और पेयजल सुविधा।
- स्थानीय कला-संस्कृति की झलक, गार्डन और आकर्षक सौंदर्यीकरण।
- बेहतर पार्किंग, चौड़ी सड़कें और उन्नत प्रकाश व्यवस्था।
- सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और आपातकालीन सुविधाओं का विस्तार।
👉क्षेत्रीय विकास को भी मिलेगा बढ़ावा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन परियोजनाओं से यात्रियों की सुविधा बढ़ने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रायपुर मंडल के स्टेशनों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।
