तेहरान। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा कर दी है। ईरान ने अमेरिकी हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है।
आईआरजीसी ने एक जहाज पर चेतावनी गोली चलाई, जो बिना अनुमति के रूट से गुजरने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद हार्मुज को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।
अमेरिका ने शुरू किए हमले
वहीं, अमेरिकी सेना ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक व्यापारी जहाज पर हमले के बाद अमेरिका ने रविवार तड़के ईरान पर हमले शुरू कर दिए हैं।

रॉयटर के अनुसार, सरकारी मीडिया आउटलेट आईआरआईबी ने बंदर अब्बास और सिरिक में विस्फोटों की सूचना दी, जबकि मेहर न्यूज एजेंसी ने कहा कि केशम द्वीप पर धमाकों की आवाज सुनी गई।
👉मोजतबा ने खाई कसम
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि बदला लेना हमारी राष्ट्र की इच्छा है।
यह घटना अमेरिका-ईरान के बीच तनाव के बीच हुई है। हार्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के तेल निर्यात का महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इसके बंद होने से अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार और शिपिंग पर गहरा असर पड़ सकता है।
