रायगढ़। ACB ने मंगलवार को रायगढ़ जिले के कलेक्ट्रेट के राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा के एक बाबू को 50 हजार का चेक बतौर रिश्वत लेते हुए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, सर्पदंश से मृत महिला के मुआवजे की राशि जारी कराने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी।

एसीबी से मिली जानकारी के मुताबिक, बुलाकीग्राम निवासी विजय सिदार की शिकायत की थी उसकी पत्नी की सर्पदंश से मौत हुई थी। सर्पदंश से मौत पर शासन से मिलने वाली मुआवजा राशि बैंक खाते में भुगतान कराने के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी।
शिकायत की जांच के बाद ACB ने जाल बिछाया और सर्पदंश से मौत पर शासन से मिलने वाली मुआवजा राशि बैंक खाते में भुगतान कराने के बदले रिश्वत के एवज में 50 हजार का चेक लेते आपदा प्रबंधन शाखा के बाबू राजकुमार सिदार को गिरफ्तार किया।
