KORBA : शहर के इस नामचीन मेडिकल स्टोर पर लगा डॉक्टर की पर्ची से अलग दवाई देने का गंभीर आरोप, थाना व औषधि प्रशासन विभाग पहुंची शिकायत ….

कोरबा । शहर के एक नामचीन मेडिकल स्टोर गरिमा मेडिको के संचालक के विरुद्ध डॉ की पर्ची से अलग दवाई देने का गंभीर आरोप लगा है। मुड़ापार निवासी प्रमोद गुप्ता ने सिविल लाइन रामपुर थाना में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि उसकी बहन जो कि मधुमेह की मरीज है और हाल ही में उसकी ओपन हार्ट सर्जरी भी हुई है, जिसका उपचार निहारिका के डॉ संजय पांडे के पास नियमित रूप से चलता है। विगत 24 जून को डॉ संजय पांडे द्वारा उसकी बहन के लिए दवाई पर्ची में मधुमेह के लिए Reclide XR 30, 60 mg नामक दवाई लिखी गई थी, जबकि गरिमा मेडिको द्वारा उसकी जगह पर Reclimet XR 30, 60+500 mg नामक अन्य दवाई दे दी गई। जिसकी वजह से उसकी बहन का शुगर अत्यधिक कम हो गया और स्थिति गंभीर होने लगी थी। जिससे दुबारा डॉ संजय पांडे के पास चेकअप के लिए ले जाने पर पता चला कि डॉ द्वारा पर्ची में जो दवाई लिखी गई थी उससे भिन्न दवाई के सेवन की वजह से मरीज की स्थिति बिगड़ी है।आवेदक प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा गरिमा मेडिको के संचालक जयंत अग्रवाल के विरुद्ध लिखित शिकायत करते हुए वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की गई है ताकि भविष्य में और किसी मरीज के साथ ऐसा न हो।