CG : मंत्री ओपी चौधरी को BJP में मिला बड़ा दायित्व ,राष्ट्रीय ‘ सेवा संकल्प अभियान समिति ‘ में सदस्य बने …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को भारतीय जनता पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में गठित राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान समिति’ में ओपी चौधरी को सदस्य नियुक्त किया गया है।

👉राष्ट्रीय स्तर पर मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा की इस राष्ट्रीय समिति में छत्तीसगढ़ से ओपी चौधरी को शामिल किया गया है। समिति में राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, स्मृति ईरानी, गुजरात के उप मुख्यमंत्री हरीश सांगवी और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री स्वदेश सिंह को भी जिम्मेदारी दी गई है।

👉देशभर में चलाया जाएगा अभियान

बताया गया है कि ‘सेवा संकल्प अभियान समिति’ का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की उपलब्धियों और उनके नेतृत्व में चलाए जा रहे विभिन्न विकास अभियानों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
समिति के माध्यम से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम और राष्ट्रव्यापी अभियान आयोजित किए जाएंगे। इन सभी गतिविधियों का संचालन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा।

👉छत्तीसगढ़ के लिए भी अहम संदेश

ओपी चौधरी को राष्ट्रीय समिति में स्थान मिलने को छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य सरकार में वित्त मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे ओपी चौधरी को अब पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।