दिल्ली । त्यौहारी सीजन में यात्रियों की भारी संख्या को मैनेज करने और ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म सीट देने के उद्देश्य से भारतीय रेल कई स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। भारतीय रेल का पूर्व मध्य रेलवे भी रेल यात्रियों को बेहतर, सुविधाजनक और आरामदायक सफर का अनुभव देने के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।

पूर्व मध्य रेलवे द्वारा शेयर किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, दिल्ली, चंडीगढ़, फिरोजपुर और ऋषिकेश से बिहार के पटना, जोगबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, लौकहा बाजार और पाटलिपुत्र के बीच 8 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
👉कहां से कहां तक चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें
भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे जोन ने बताया कि ये स्पेशल ट्रेनें चंडीगढ़ और पटना, फिरोजपुर कैंट और पटना, आनंद विहार और जोगबनी, आनंद विहार और मुजफ्फरपुर, दिल्ली जंक्शन और सीतामढ़ी, आनंद विहार और लौकहा बाजार, योग नगरी ऋषिकेश और मुजफ्फरपुर एवं आनंद विहार और पाटलिपुत्र के बीच चलाई जाएंगी।
