CG : बड़ी प्रशासनिक सर्जरी ,राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का तबादला,कोरबा से सीमा,सरोज रोहित गए ,अपर कलेक्टर बनकर आ रहीं योगिता,रेणुका,मधु 2 डिप्टी कलेक्टर भी मिले,देखें आदेश …

रायपुर -कोरबा। साय सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के उपसचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का नवीन स्थानांतरण आदेश जारी किया है। जारी आदेश में प्रवर श्रेणी,वरिष्ठ श्रेणी एवं कनिष्ठ श्रेणी के अधिकारी शामिल हैं। इस सरकार में राजस्व विभाग की यह सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी है ,जिसकी वजह से यह सुर्खियों में बना हुआ है।

बात करें कोरबा जिले की तो यहाँ से राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला हुआ है। कोरबा एसडीएम के रूप में लंबे अर्से से सेवा दे रहे सरोज कुमार महिलांगे का कोरिया ,सुश्री सीमा पात्रे का बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय तबादला हुआ है। इसी तरह पाली एसडीएम के रूप में सेवा दे रहे रोहित सिंह अब डिप्टी कलेक्टर जशपुर के पद पर सेवाएं देंगे। जहां 3 अधिकारी कोरबा से गए हैं तो वहीं 3 महिला अधिकारी भी कोरबा को मिले हैं। राप्रसे आरआर 2014 बैच की प्रवर श्रेणी की अधिकारी सुश्री योगिता देवांगन अपर कलेक्टर कोरबा बनकर आ रहीं। वर्तमान में वे अपर कलेक्टर दुर्ग के पद पर उल्लेखनीय सेवाएं दे रही थीं। वहीं 2 महिला डिप्टी कलेक्टर भी कोरबा को मिले हैं। खैरागढ़ -छुई खदान -गंडई में सेवाएं दे रहीं डिप्टी कलेक्टर रेणुका रात्रे ,एवं डिप्टी कलेक्टर सारंगढ़ -बिलाईगढ़ के पद पर सेवाएं दे रहीं सुश्री मधु गभेल डिप्टी कलेक्टर कोरबा के पद पर सेवाएं देंगी।