CG: बड़ी खबर 💥 कोरबा समेत पूरे प्रदेश के कोषालयों में कोर्ट फी ,कॉपिंग टिकट खत्म,न्यायालयीन प्रकरणों के पक्षकार परेशान ,लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंर्तगत सेवाएं हो रहीं प्रभावित

0 नासिक शासकीय प्रिंटिंग प्रेस से आने का इंतजार ,

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज रायपुर -कोरबा। प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोरबा समेत पूरे प्रदेश के कोषालयों में कोर्ट फी ,कोर्ट फी (कॉपिंग टिकट) पूरी तरह खत्म हो गए हैं। वेंडरों के पास 1 ,2 ,5 एवं 10 रुपए के एक भी कोर्ट फी उपलब्ध नहीं है । जिसकी वजह से पक्षकार एवं उनके वकील परेशान हैं। न्यायालयों में प्रतिलिपि(नकल) प्रदाय समेत नवीन आवेदन ,केस फाइल,अनुपस्थिति माफी आवेदन ,जाति निवास आय प्रमाण पत्र हेतु शपथ पत्र निष्पादन,वकालतनामा बी वन खसरा पांचशाला, मिसल के नकल अन्य दस्तावेजों की नकल प्राप्ति हेतु एवं अन्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

यहाँ बताना होगा कि छत्तीसगढ़ के डिपो को नासिक स्थित शासकीय प्रिंटिंग प्रेस से स्टाम्प समेत ,कोर्ट फी एवं कोर्ट फी (कॉपिंग )टिकट उपलब्ध कराया जाता है। यहाँ से कोषालयों को उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन नासिक स्थित शासकीय प्रिंटिंग प्रेस लंबे अर्से से छत्तीसगढ़ के नोडल डिपो को कोर्ट फी ,कोर्ट फी (कॉपिंग )टिकट उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। जिसकी वजह से कोषालयों में पिछले 3 दिनों से 1 ,2 ,5 एवं 10 रुपए के एक भी कोर्ट फी ,कोर्ट फी (कॉपिंग )टिकट उपलब्ध नहीं है ।

👉नासिक प्रिटिंग प्रेस से कब आएगी बनी अनिश्चितता, वेंडर पक्षकार,वकील परेशान

कोषालय में पिछले 1 ,2 ,5 एवं 10 रुपए के एक भी कोर्ट फी ,कोर्ट फी (कॉपिंग )टिकट उपलब्ध नहीं होने की वजह से कोरबा समेत पूरे प्रदेश में वेंडर ,पक्षकार ,वकील परेशान हैं। नासिक शासकीय प्रिंटिंग से छत्तीसगढ़ को कोर्ट फी ,कोर्ट फी (कॉपिंग)टिकट कब तक उपलब्ध कराए जाएंगे,कोषालयों को कब तक मांग अनुरूप मिलेंगे ,अधिकारी भी स्पष्ट तौर पर नहीं बता पा रहे। हालांकि अधिकारी 1 या 2 अक्टूबर तक कोर्ट फी ,कोर्ट फी (कॉपिंग)टिकट उपलब्ध होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

👉ये सेवाएं हो रहीं प्रभावित

न्यायालयों में प्रतिलिपि(नकल) प्रदाय समेत नवीन आवेदन ,केस फाइल,अनुपस्थिति माफी आवेदन ,जाति निवास आय प्रमाण पत्र हेतु शपथ पत्र निष्पादन,वकालतनामा, बी वन खसरा पांचशाला, मिसल के नकल अन्य दस्तावेजों की नकल प्राप्ति हेतु एवं अन्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

👉कोरबा में कलेक्टर ने लिखा था पत्र

कोर्ट फी,कोर्ट फी (कॉपिंग ) टिकट की अनुपलब्धता को लेकर
कोरबा कलेक्टर ने महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक छत्तीसगढ़ को 18 सितंबर को ही पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया था। पत्र के माध्यम से कलेक्टर ने कार्यालय जिला कोषालय कोरबा का छः माही मांग पत्र कं./1396/ दिनांक 24.02.2026
,कार्यालय जिला कोषालय कोरबा का छः माही मांग पत्र कं./499 / दिनांक 24.08.2026 , कार्यालय जिला कोषालय कोरबा का नोडल डिपो से मांग पत्र कं./398/दिनांक 22.0726 के संदर्भ का हवाला देते हुए अवगत कराया था कि
जिला कोषालय कोरबा में दिनांक 18.09.2026 की स्थिति में रू. 01, 02, 05,10 के टिकट निंरक एवं कोर्ट फी कॉपिंग टिकट रू. 6075 मात्र के शेष है। कोषालय में अनुपलब्धता से प्रतिलिपि प्रदाय में कठिनाई / अत्यावश्यक सेवाएँ बाधित हो रहा है। जिला कोषालय कोरबा के संदर्भित पत्र क0 01 के द्वारा कोर्ट फी कॉपिंग टिकट हेतु मांग पत्र राशि 19,20,000/- एवं पत्र कं. 02 के द्वारा रू. 19,20,000/- का महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक, रायपुर को प्रेषित किया गया है। उक्त मांग के विरूद्ध कोषालय को नोडल डिपो रायपुर से दिनांक 04.06.2026 को रू. 80000 / एवं दिनांक 23.07.2026 को रू. 176,000/- कुल रू. 256,000/- का ही कोर्ट फी (कॉपिंग) टिकट प्राप्त हुये हैं। वर्तमान में जिला कोषालय में कोर्ट फी टिकट निंरक / कॉपिंग टिकट केवल रू. 275 का उपलब्ध है। नोडल डिपो रायपुर से दूरभाष पर चर्चा अनुसार कोर्ट फी / कॉपिंग टिकट का मुद्रण प्रक्रियाधीन है। कोर्ट फी कॉपिंग टिकट उपलब्ध नहीं होने से पक्षकारों को अनावश्यक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत आच्छादित सेवाओं की प्रदायगी समय सीमा में नहीं हो पा रहा है।
अतः अनुरोध है कि कोषालय को तत्काल कोर्ट फी / कोर्ट फी (कॉपिंग) टिकट उपलब्ध कराने का कष्ट करें ताकि अत्यावश्यक सेवाएँ बाधित न हो। हालांकि नोडल डिपो में भी कोर्ट फी एवं कोर्ट फी (कॉपिंग )टिकट की अनुपलब्धता की वजह से कोरबा को एक भी कोर्ट फी उपलब्ध नहीं कराया जा सका। पिछले एक सप्ताह से वेंडर ,पक्षकार ,वकील परेशान हैं।

वर्जन

पूरे प्रदेश में बनी है उपलब्धता ,अक्टूबर के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद

कोर्ट फी,कोर्ट फी (कॉपिंग ) टिकट की अनुपलब्धता को लेकर मुख्यालय को पत्र व्यवहार किया जा चुका है। पूरे प्रदेश में अनुपलब्धता की वजह से जिले को आपूर्ति नहीं हो पाई। नासिक स्थित शासकीय प्रिंटिंग प्रेस से मुद्रण का कार्य चल रहा है,अक्टूबर के पहले सप्ताह तक आपूर्ति की उम्मीद है।

निशांत पांडेय,जिला कोषालय अधिकारी ,कोरबा(छग)