KORBA : कुआं धंसने से मलबे में दबे 2 ग्रामीणों का 24 घण्टे बाद भी नहीं मिला सुराग,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी …

कोरबा । कोरबा के वनांचल क्षेत्र श्यांग मेें कुआं धसने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त कुआं से पानी निकाल रहा ग्रामीण मिट्टी के मलबे में दब गया। घटना की जानकारी के बाद आनन फानन में राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। लेकिन 24 घंटे बाद भी मलबे में दबे ग्रामीण का पता नहीं लग सका है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुरमा का है। बताया जा रहा है कि 1 अक्टूबर की दोपहर करीब 2 बजे गांव में रहने वाला सोनसाय अपने घर से लगी बाड़ी में बने कुएं से पानी निकालने गया था। इसी दौरान अचानक कुएं की मिट्टी और आसपास का हिस्सा अचानक भरभराकर धंस गया। सोनसाय मलबे के साथ कुएं के अंदर दब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने मदद के लिए शोर मचाया गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सोनसाय को निकालने की कोशिश शुरू की गयी। लेकिन कुआं गहरा होने और काफी मिट्टी जमा होने के कारण उसे नहीं निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को तुरंत इस घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद रेस्क्यू आपरेशन चलाकर ग्रामीण को बचाने का प्रयास शुरू किया गया। मौके पर दो जेसीबी मशीनों से लगातार मलबा हटाया जा रहा है।

इसके अलावा एसडीआरएफ बिलासपुर और जिला आपदा बल, नगर सेना कोरबा की टीम भी रेस्क्यू में जुटी हुई है। घटना के बाद से लगातार मलबा हटाकर मलबे में दबे सोनसाय की तलाश की जा रही है। लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी लातपा सोनसाय का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पीड़ित परिवान ने बताया कि 2017 में सरकारी योजना के तहत कुआं बनाया गया था। फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों की नजर राहत-बचाव कार्य में है।