कोरबा-दर्री। कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार शाम एक नाबालिग छात्रा से जंगल रास्ते में बलात्कार की कोशिश गांव के परिचित युवक के द्वारा की गई। पीड़िता ने उसकी गलत मंशा भांप कर वहां से भाग कर अपनी अस्मत बचाई। मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किया जा रहा है वहीं आरोपी फरार है।

जानकारी के मुताबिक दर्री थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्ष की छात्रा को उसके दादा ने खराब टीवी को बनवाने के लिए बोला था। गांव का ही युवक नंदू टीवी बनाने का काम करता है। दादा के कहने पर पोती नंदू को बुलाने के लिए गई। शाम करीब 6 बजे नंदू टीवी बनाने के लिए दादा के पास पहुंचा। उसने देखने के बाद बताया कि इसे पास के ही पुनर्वास ग्राम में टीवी मैकेनिक के पास ले जाना होगा जो ठीक कर सकता है। इसके बाद उसने छात्रा को बार-बार प्रेशर देकर अपने साथ चलने के लिए तैयार किया और टीवी लेकर दोनों पैदल करीब 70 से 80 मीटर दूर स्थित पुनर्वास ग्राम पहुंचे। यहां संबंधित व्यक्ति के पास टीवी छोड़कर दोनों वापस गांव लौट रहे थे। पैदल गांव के पगडंडी रास्ते से आते वक्त आरोपी युवक ने नाबालिक छात्रा को दूसरे रास्ते से चलने के लिए कहा और जल्दी पहुंचेंगे ऐसा झांसा देकर उस रास्ते से ले जाने लगा। शाम करीब 7 बजे छात्रा के साथ उस युवक के द्वारा जंगल मार्ग में जोर जबरदस्ती की जाने लगी। युवक की मंशा को भांप कर छात्रा ने हिम्मत जुटाई और किसी तरह वहां से भाग कर अपने घर पहुंची। जानकारी होते ही छात्रा के परिवार वालों ने गांव वालों की मदद से आरोपी युवक को पकड़ लिया और आरोपी के घर में ही उसे कमरे में बंद कर बाहर से सिटकनी लगा दिया। बताया जा रहा है कि रात में वह अपने घर के कमरे से निकलकर फरार हो गया।
इधर आज सुबह तभी खाना पहुंच कर पड़ता ने मामले के रिपोर्ट दर्ज कराती है फरार आरोपी की तलाश की जा रही है मां के बाद से गांव में आरोपी युवक को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।
