कोरबा। राष्ट्रीय राजमार्ग कमांक 149 बी के चांपा-कोरबा-छुरी-कटघोरा (पैकेज-2) कि.मी. 38.200 से कि.मी. 80.295 में चार लेन( फोरलेन) सड़क निर्माण कार्य हेतु भू-अर्जन हेतु तहसील कोरबा, दर्री, कटघोरा एवं पोड़ी-उपरोड़ा जिला कोरबा में प्रभावित निजी भूमि के खरीदी-बिक्री, बटांकन, खाता विभाजन एवं व्यपवर्तन पर लगाए गये प्रतिबंध को शिथिल किया गया है।



परियोजना निदेशक द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग कमांक 149- बी के चांपा-कोरबा-छुरी-कटघोरा (पैकेज-2) कि.मी. 38.200 से कि.मी. 80.295 में चार लेन सड़क निर्माण कार्य हेतु भू-अर्जन हेतु तहसील कोरबा, दर्री, कटघोरा एवं पोड़ी-उपरोड़ा जिला कोरबा में प्रभावित निजी भूमि के व्यपवर्तन एवं बटांकन किये जाने पर पांबदी लगाने बाबत् अनुरोध किया गया था।
उपरोक्त अनुकम में छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर, अटल नगर का पत्र कमांक 2801/2024 / सात 1 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 14/10/2024 द्वारा प्राप्त निर्देश के तहत् कार्यालयीन पत्र कमांक 15124/भू-अर्जन/2024 दिनांक 23/10/2024 द्वारा खरीदी-बिकी, बटांकन, छोटे टुकड़ो में अंतरण, खाता विभाजन एवं व्यपवर्तन हेतु रोक लगाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की गई गयी थी।
परियोजना निदेशक रा.रा.प्रा, प.का.ई. बिलासपुर (छ०ग०) द्वारा उक्त परियोजना में प्रभावित ग्राम भिलाईखुर्द, पण्डरीपानी, जेंजरा, बिरवट, सोनपुरी, महेशपुर, नवागांव, गोपालपुर, डोडकधरी, छुरीकला में प्रभावित होने वाले खसरों की सूची इस कार्यालय को उपलब्ध कराई गई है।
अतः जिला दंडाधिकारी कार्यालय कोरबा द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 149 -बी चांपा कोरबा-छुरी-कटघोरा (पैकेज-2) कि.मी. 38.200 से कि.मी. 80.295 में चार लेन सड़क निर्माण कार्य में प्रभावित ग्राम भिलाईखुर्द, पण्डरीपानी, जेंजरा, बिरवट, सोनपुरी, महेशपुर, नवागांव, गोपालपुर, डोडकधरी, छुरीकला में दर्शित खसरा एवं उससे लगे हुए भूमि से 100 मीटर तक के खसरा नम्बर को छोड़कर शेष भूमि पर लगे प्रतिबंध को शिथिल किया जाता है तथा अन्य ग्रामों पर प्रतिबंध यथावत लागू रहेगी।
