रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 14.73 ग्राम MDMA ड्रग्स जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, तीनों युवतियां शंकर नगर चौक पर ड्रग्स की डिलीवरी देने पहुंची थीं। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
👉आधी रात को डिलीवरी के दौरान पकड़ी गईं युवतियां

मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, शंकर नगर चौक पर आधी रात को कार्रवाई करते हुए तीन युवतियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 14.73 ग्राम MDMA बरामद हुई है। गिरफ्तार युवतियों में 27 वर्षीय आशा मदनलाल नायक का नाम सामने आया है, जबकि अन्य दो युवतियों की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
👉NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज
पुलिस ने जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 1.40 लाख रुपये आंकी है। मामले में खम्हारडीह थाना में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवतियों को MDMA कहां से मिली थी और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी।
👉ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
गिरफ्तार युवतियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की कोशिश कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और ड्रग्स की सप्लाई कहां से की जा रही थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूरे मामले का खुलासा आज किया जा सकता है।