कोरबा। बालकोनगर थाना में पदस्थ प्रशिक्षु पीएसआई थाना प्रभारी से मारपीट और गाली-गलौज करते शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाली महिला और पूरे विवाद की वजह उसके शराबी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया है।

थानां प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी ने बताया कि आरोपी रानी यादव के विरूद्ध पीएसआई ईश्वरी राज की रिपोर्ट पर धारा 121, 132, 221, 296-BNS तथा एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके बेटे अजय यादव के विरुद्ध शराब का नशा की हालत में बाइक चलाने पर जुर्म दर्ज किया गया है।
