कोरबा। जन्मदिन की पार्टी में केक कटने और जश्न मनने की जगह अगर हाथापाई शुरू हो जाए, तो मामला सुर्खियों में आना तय है। कोरबा के होटल गणेश इन में बर्थडे पार्टी के दौरान कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो सामने आने के बाद होटल प्रबंधन की भूमिका और आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि टीपी नगर के गणेश इन हॉटल में बीती रात पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला ‘ढिशुम-ढिशुम’ तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद होटल में हुए घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
👉पार्टी की आड़ में बवाल, अब कार्रवाई की बारी?

होटल में आयोजित पार्टी के दौरान मारपीट जैसी घटना हुई है, तो सवाल उठना लाजिमी है कि आयोजन के समय सुरक्षा के क्या इंतजाम थे? विवाद बढ़ने पर उसे रोकने के लिए होटल प्रबंधन ने क्या कदम उठाए? क्या संबंधित पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है? इन सवालों के जवाब सामने आना अभी बाकी है।
वीडियो वायरल होने के बाद होटल संचालक पर कार्रवाई की संभावना को लेकर भी चर्चाएं हैं। हालांकि, प्रशासन या पुलिस की ओर से किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि होने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
👉वायरल वीडियो बना जांच का आधार?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मामले को लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस घटनाक्रम का संज्ञान लेती है या नहीं और होटल में पार्टी के दौरान हुए विवाद की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।
खबरीलाल की नजर में सवाल सीधा है होटल में जन्मदिन मनाने पहुंचे लोग जश्न मनाने गए थे या ‘फाइट क्लब’ का मुकाबला देखने? अब निगाहें पुलिस और संबंधित विभाग पर हैं कि वायरल वीडियो के बाद मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं।
