बड़ी खबर 💥 मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार 3 बदमाशों ने की गोलीबारी, ड्राइवर और रिक्शा चालक घायल…

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. मुंबई के जुहू इलाके में उनकी गाड़ी पर फायरिंग हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर आए 3 अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की.

इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक रिक्शा चालक के घायल होने की खबर है. गोलीबारी के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. फिलहाल मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
टाइगर श्रॉफ इस घटना में बिल्कुल सुरक्षित हैं, लेकिन खबर है कि उनका ड्राइवर इस दौरान घायल हो गया. साथ ही एक रिक्शा चालक के भी घायल होने की खबर है.