हैदराबाद। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मायसा’ का इंतजार कर रहे दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म पहले 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। फिल्म की नई रिलीज डेट फिलहाल घोषित नहीं की गई है। रिलीज टलने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘गनमास्टर G9’ के साथ होने वाला मुकाबला भी फिलहाल टल गया है।
👉बड़े पर्दे के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लिया फैसला

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने अपने बयान में बताया कि ‘मायसा’ को बड़े पर्दे के लिए एक खास एक्शन फिल्म के रूप में तैयार किया जा रहा है। मेकर्स चाहते हैं कि दर्शकों को शानदार तकनीक और बेहतरीन सिनेमाई अनुभव मिले। इसी उद्देश्य से फिल्म की गुणवत्ता से समझौता करने के बजाय इसकी रिलीज आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रोडक्शन टीम के अनुसार, यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है और नई रिलीज तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।
👉रश्मिका मंदाना ने भी शेयर किया अपडेट
रश्मिका मंदाना ने मेकर्स के आधिकारिक बयान को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म की रिलीज फिलहाल आगे बढ़ाई जा रही है। हालांकि, नई तारीख को लेकर अभी उन्हें भी पक्की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें रिलीज डेट से जुड़ा अपडेट मिलेगा, वह इसे अपने प्रशंसकों के साथ साझा करेंगी।
👉गोंड महिला के दमदार किरदार में दिखेंगी रश्मिका
निर्देशक रविंद्र पुल्ले के निर्देशन में बन रही ‘मायसा’ की कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में रश्मिका मंदाना एक गोंड महिला की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में उनका अंदाज पहले की भूमिकाओं से अलग और एक्शन से भरपूर बताया जा रहा है। फिल्म में ईश्वरी राव, गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिलहाल कहानी के ज्यादातर हिस्सों को गोपनीय रखा है।
👉रिलीज से पहले सामने आ चुके हैं दो गाने
फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के लिए मेकर्स अब तक दो गाने ‘ओ मायसा रे’ और ‘ओसे रामुलम्मा’ जारी कर चुके हैं। खास बात यह है कि ‘ओसे रामुलम्मा’ साल 1997 में रिलीज हुई इसी नाम की फिल्म के गाने का नया रूप है। मूल फिल्म में अभिनेत्री विजयशांति नजर आई थीं। अब दर्शकों को ‘मायसा’ की नई रिलीज तारीख और फिल्म के सिनेमाघरों में आने का इंतजार ह
