कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। दर्री थाना क्षेत्र की अयोध्या पुरी बस्ती में रहने वाली कक्षा 9वीं की 17 वर्षीय छात्रा सानिया बानो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले घर में मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
👉घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली छात्रा

मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान अयोध्या पुरी बस्ती निवासी सानिया बानो के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
👉मोबाइल फोन को लेकर विवाद की बात आई सामने
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सानिया और उसके भाई के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी मां ने मोबाइल फोन अपने पास रख लिया था। बताया जा रहा है कि इस बात से छात्रा नाराज थी। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
👉पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलने पर दर्री पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों के बयान और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
