बिन दुल्हन लौटी बरात: जयमाला हुआ…फेरे पड़े…रस्में निभायी गयी, सोने की अंगूठी-चेन-बाइक की मांग नहीं पूरी हुई तो भाग गया दूल्हा; थाने पहुंचा मामला…

बुधवार देर रात गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचे लड़की के पिता मनोज ने दूल्हा आकाश के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कन्नौज/ यूपी के कन्नौज में मंगलवार की शाम को बड़े धूमधाम से दुल्हन को लेने बरात पहुंची थी लेकिन जयमाल हो गया, फेरे भी पड़ गए, कलेवा भी हो गया लेकिन उसके बाद दूल्हे ने सोने की अंगूठी, चेन और बाइक की मांग कर दी जिसके बाद लड़की के घरवाले परेशान हो गए। दोपहर तक दुल्हे को समझाते रहे लेकिन दहेज का लालची दूल्हा नहीं माना और बिना दुल्हन लिए भाग गया। परेशान पिता बुधवार देर रात पिता ने थाने पहुंच इंसाफ की मांग की।

पिता रोता रहा, पैर पकड़ मनाता रहा लेकिन नहीं माना दूल्हा

गुरसहायगंज कोतवाली इलाके के खाडे़देवर गांव निवासी मनोज कुमार ने अपनी बेटी राधा का विवाह थाना तिर्वा के गांव सरसौरनपुरवा के रहने वाले आकाश से तय किया था। शादी की रस्मों के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बिना विदाई के ही शादी की रस्मों के बीच से फरार हो गया। जिसके बाद धीरे-धीरे बाराती भी वापस होने लगे। बिना दुल्हन लिए बारात वापस लौट जाने से दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। दूल्हा पक्ष को समझाने के लिए पिता रोता रहा। जिम्मेदार लोगों के पैर तक पकड़ा लेकिन दहेज लोभी ससुरालियों का दिल नहीं पसीजा। आखिर बात नहीं बनी तो बुधवार देर रात वर पक्ष के खिलाफ लड़की के पिता मनोज कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। बिना तय सोने की अंगूठी, चेन और बाइक की मांग कर डाली पिता मनोज कुमार ने बताया कि हम लोगों ने बारातियों के स्वागत में कोई कोर कसर नही छोड़ रखा था। शांति से जयमाल भी हुआ, रात को फेरे भी पड़े लेकिन सुबह रस्मों के बाद अचानक से यह सब मांग दूल्हा कर बैठा। अब हम अचानक से कैसे यह सब लाते। मैंने असमर्थता जताई। हम उन्हें समझाते रहे लेकिन वह नहीं माने। बाराती भी एक एक कर जाते रहे। फिर दूल्हा और उसके घर वाले भी बिना दुल्हन लिए चले गए। दूल्हे के खिलाफ दी गई तहरीर बुधवार देर रात गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचे लड़की के पिता मनोज ने दूल्हा आकाश के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ व कार्रवाई की जाएगी