जानिए क्यों हर मैच के बाद नीता अंबानी मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी के गले लग जाती है

मुम्बई इंडियंस टीम की मालकिन नीता अंबानी अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मुंबई इंडियंस के ज्यादातर मैचों में दिखाई देती है। नीता व उनके बेटे स्टेडियम में बैठ टीम को सपोर्ट करते नजर आते है। वैसे तो नीता अंबानी के लिए मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी महत्वपूर्ण और एक जैसे है। परंतु एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसे नीता सबसे अलग मानती है।

ये खिलाड़ी कोई और नहीं भारतीय टीम के धाकड़ ऑल राउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या है। हार्दिक और उनके भाई कुणाल पंड्या मुम्बई के लिए खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन भी करते रहे है। आईपीएल 2018 नीलामी प्रकिया में भी नीता अंबानी ने इन दोनों को हाथ से जाने नहीं दिया।

नीता अंबानी मैच के बाद सबसे पहले हार्दिक को गले लगाती है। हम ये कहे कि आज हार्दिक जो भी है नीता व उनके पति मुकेश की वजह से है तो गलत नहीं होगा। नीता हमेशा हार्दिक को सहयोग और बढ़ावा देते आई है, और उनके खेल से भी वह काफी प्रभावित है।

हाल ही में नीता ने हार्दिक और उनके परिवार की इमोशनल कहानी सुनाई थी। जिसमें उन्होंने दोनों भाईयों के परिश्रम और आर्थिक स्थिति भी बयां की थी। नीता कहती है’ एक समय ऐसा था जब दोनों भाई 300 रुपये के लिए गुजरात में गावों में क्रिकेट खेलने जाया करते थे। वही दोनों भाइयों ने पहले अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया, यहां तक कि लोकल ट्रेनों से भी वे सफर कर जाते थे’