हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा। दीपका निवासी भुवनेश्वरी जायसवाल राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के प्रदेश सचिव नियुक्त की गई हैं । इस संस्था का शुभारंभ 25फरवरी 2002 को भारतीय ज्ञानपीठ महाविद्यालय उज्जैन में किया गया था। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के आधार शिक्षकों को अग्रिम पंक्ति में चरितार्थ करना,शिक्षा एवं साहित्यिक समृद्धि हेतु हिंदी को विश्व भाषा के रूप में स्थापित करने हेतु प्रयत्न तथा रचनात्मक गतिविधियों द्वारा जीवन मूल्यों को परिपुष्ट करना है। सामाजिक सरोकारों को लेकर प्रतिबद्ध संस्था द्वारा प्रतिवर्ष अनेक संगोष्ठियों और समारोहों के आयोजन से अधिकाधिक लोगों को साथ लाने का प्रयत्न किया जाता है।यह संस्था शिक्षा, कला, साहित्य, संगीत,योग व समाज सेवा आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली नारी शक्ति को सशक्तता से उभारने हेतु सदैव तत्पर है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा , महासचिव प्रभु चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कौशिक ने श्रीमती भुवनेश्वरी जायसवाल को संस्था के हित में उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएं दी है।
