अजगर किसी भी जानवर को अपना शिकार बनाने की ताकत रखते हैं और धीरे-धीरे उसे पूरा निकल भी जाते हैं, लेकिन कई बार अजगर का ऐसे जानवरों से पाला पड़ जाता है कि उसे मैदान छोड़कर भागना पड़ता है. ऐसा ही एक वीडियो हमें सोशल मीडिया में देखने को मिला. जिसमें एक मगरमच्छ ने एक अजगर पर हमला कर दिया. उसके बाद क्या हुआ ये आप इस वीडियो में देख सकते हैं. इस वीडियो को लाइफ एंड नेचर नाम के एक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है.
इस वीडियो को इसी साल एक जनवरी को शेयर किया गया था. जिसे अब तक 38 हजार 200 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं 57 लाइक्स और 7 रिट्वीट भी मिल चुके हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी झील में एक अजगर तैर रहा है.
इसी झील में कुछ में कुछ मगरमच्छ भी हैं. तभी एक मगरमच्छ की नजर पानी में तैर रहे अजगर पर पड़ जाती है. मगरमच्छ अजगर का शिकार करने के लिए तेजी से भागता है.
जैसे ही मगरमच्छ अजगर के पास पहुंचता है अजगर समझ जाता है कि अब उसकी जान खतरे में है. अपनी जान बचाने के लिए अब अजगर वहां से तेजी से भागता है. लेकिन मगरमच्छ अजगर के आगे निकलने से पहले ही उसपर हमला कर देता हैै और उसे पकड़ लेता है.
अजगर को पकड़ने के बाद मगरमच्छ पानी के अंदर जाता है उधर अजगर अपनी जान बचाने के लिए तेजी से तड़पता है लेकिन मगरमच्छ उसे किसी भी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं होता. इसी दौरान एक अन्य मगरमच्छ की नजर भी उनपर पड़ जाती है और वह भी शिकार के लिए आने लगता है लेकिन तब तक मगरमच्छ अजगर को निगल जाता है.
