जंगल में रेप के बाद घर के सामने छोड़ भागा:नए नंबरों से कॉल, फिर पीछा किया, नहीं मानी तो रास्ते से उठाकर किया दुष्कर्म

रायगढ़ /घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती को किडनैप कर उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती काम से घर लौट रही थी। इसी बीच आरोपियों ने अंधेरे और सूनेपन का फायदा उठाकर युवती को खींचकर बोलेरो में बैठा लिया। आरोपियों इतने दुस्साहसी थे कि उन्होंने दुष्कर्म के बाद उसे वापस घर के पास उतारा और भाग निकले। मामले में घरघोड़ा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
23 वर्षीय युवती घरघोड़ा में किराए के मकान में रहती है। ग्रामीण क्षेत्र से युवती घरघोड़ा में काम करने के लिए आई हुई है। 27 जुलाई की रात युवती अपने दफ्तर से लौट रही थी। रास्ते में पैदल चलते हुए उसके सामने एक बोलेरो रुकी। कुछ देर बाद उसमें से दो युवक उतरे। उन्होंने युवती को घर तक लिफ्ट देने की बात कही। युवती ने इनकार किया तो युवक ने जोर देकर साथ चलने का आग्रह किया।
युवती उन्हें नजरअंदाज कर आगे बढ़ गई। थोड़ी दूर आरोपियों ने लड़की को जबरन बोलेरो में बिठा लिया और सीधे जंगल की ओर ले गए। शाम लगभग 7 बजे से रात 2.30 बजे तक आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे अधमरी हालत में उसके घर के सामने पटक दिया। पीड़िता की रिपोर्ट के बाद घरघोड़ा पुलिस ने मामले में आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376, 506,34 में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

दो दिन तक बदहवास रही युवती
युवती को इससे सदमा लगा और वह दो दिन तक घर से बाहर नहीं निकल पाई। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाई और पड़ोस के कुछ परिचितों को यह बताया, परिचितों ने हौसला दिया तो वह थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में युवती ने युवक के फोन करने और पीछा करने के बारे में बताया। आरोपी कई दिनों से अनजाने नए-नए नंबरों से फोन कर युवती को परेशान कर रहा था। लड़की ने उसकी आवाज पहचान ली और उसका नाम पुलिस को दे दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कई दिनों से लड़की के पीछे लगा हुआ था।
पहले फोन पर लड़की को परेशान करता। फिर लड़की का पीछा करता। लेकिन युवती को कभी इसकी भनक नहीं लगी। 27 तारीख की रात अचानक उसकी घटना के बाद आरोपी की पहचान हुई पुलिस तलाश में जुटी मामले के मुख्य आरोपी की पहचान फुल प्रकाश के रूप में हुई है। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपी घरघोड़ा क्षेत्र का ही है। वारदात के बाद आरोपी बोलेरो लेकर फरार है। फिलहाल दूसरे आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। युवती ने बताया है कि उसे लगातार फोन कर परेशान करने वाले ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया है। दूसरा साथी केवल उसका साथ दे रहा था।