कोरबा। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ (पंजीयन क्रमांक 302)की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। जिसमें कृष्ण कुमार लहरे प्रांताध्यक्ष बनाए गए हैं। सुश्री संध्या नामदेव कार्यकारी अध्यक्ष बनाई गई हैं।
कृष्ण कुमार साहू सचिव बनाए गए हैं। वहीं अश्वनी कंवर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। दीपका नायब तहसीलदार शशि भूषण सोनी प्रवक्ता होंगे।
इसी तरह संभागवार प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिसके तहत रायपुर के लिए श्रीमती अंजली शर्मा,बिलासपुर के लिए प्रकाश चन्द्र साहू,दुर्ग के लिए सत्येंद्र शुक्ला ,बस्तर के लिए जय कुमार नाग एवं सरगुजा के लिए संजय राठौर प्रांतीय उपाध्यक्ष होंगे।