कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ कोरबा की कार्यकारिणी गठित ,नायब तहसीलदार एम एस राठिया बने अध्यक्ष

तहसीलदार पंचराम सलामे होंगे कार्यकारी अध्यक्ष ,मुकेश देवांगन बने सचिव ,शशि भूषण सोनी बनाए गए प्रवक्ता

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की कोरबा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नायब तहसीलदार भैसमा मनहरण सिंह राठिया संघ के अध्यक्ष बनाए गए हैं। हरदीबाजार तहसीलदार पंचराम सलामे कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं।

नायब तहसीलदार बरपाली रविशंकर राठौर एवं आराधना प्रधान कोरबा कार्यकारणी में उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। । पोंडी उपरोड़ा तहसीलदार सोनित मेरिया,कोरबा तहसीलदार सुरेश साहू,नायब तहसीलदार कोरबा दुकालु राम ध्रुव कार्यकारिणी में संयोजक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। करतला तहसीलदार मुकेश देवांगन संघ के सचिव होंगे। नायब तहसीलदार कटघोरा लक्ष्मीकांत कोरी सह सचिव होंगे। हरदीबाजार नायब तहसीलदार प्रांजल मिश्रा कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। नायब तहसीलदार दीपका शशिभूषण सोनी प्रवक्ता बनाए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में नायब तहसीलदार द्वय श्रीमती ममता रात्रे पोंडी उपरोड़ा ,श्रीमती तारा सिदार करतला,सोनू अग्रवाल प्रभारी तहसीलदार दर्री,शनि पैकरा पाली ,वीरेन्द्र श्रीवास्तव पाली एवं सुशील कुलमित्र पसान को जगह दी गई है। कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने संघ के सदस्यों की बेहतरी के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया है।