सम्पत्तिकर वसूली में हाफ रहे निगम का अधिकारियों से टूटा भरोसा,अब टैक्स वसूलने ठेके का सहारा,बुलाई निविदा

कोरबा। टैक्स वसूली को लेकर परेशान नगर निगम कोरबा के अधिकारी अब टैक्स वसूली को भी ठेका में देने की तैयारी कर रहे हैं । इसके लिए बकायदा निविदा आमंत्रित गया है।जिसके बाद पूरी निगाह टैक्स वसूली पर टिकी होंगी ।

टैक्स वसूली में हाफ रहे नगर निगमअब टैक्स वसूलने दबंगो का सहारा ले रही है। कोरोनाकाल के चलते करोड़ो का टैक्स बकाया है। इससे निगम के खजाने पर असर पड़ रहा है। फंड की कमी से जूझ रहे निगम को अब अपने काबिल अधिकारियों से भरोसा टूटता जा रहा है। यही वजह है कि भारी भरकम टैक्स वसूली के लिए टेण्डर मंगाया है।हालांकि पूर्व आयुक्त राहुल देव के कार्यकाल में कैम्प लगाकर टैक्स वसूली कराया गया था। टैक्स वसूली के लिए चलाए गए कैंपेन का लाभ भी निगम को अप्रत्याशित मिला था। पूर्व में हुए टैक्स वसूली के कारण ही निगम के खजाने में बढ़ोतरी हुई थी। अब टैक्स वसूली का नायाब तरीका कितना कारगर होगा यह दखने वाली बात होगी।

सार्वजनिक उपक्रमों ने दबाया टैक्स

नगर निगम क्षेत्र में संचालित पॉवर प्लांट निगम का भारी भरकम टैक्स दबाए बैठे हैं। हालांकि समय समय पर टैक्स जमा कराने के लिए नोटिस देकर औपचारिकता पूरी की जाती है, पर बकाया टैक्स की राशि लगातार बढ़ते जा रही है। यही वजह है कि निगम के खजाने को भरने के लिए अब निजी हाथों का सहारा लेना पड़ रहा है।