छुरी निवासी 32 वर्षीय युवक लापता,झोराघाट हसदेव नदी में बहने का लगा रहे अंदेशा

कोरबा। छुरी निवासी 32 वर्षीय युवक लापता हो गया। परिजनों के मुताबिक़ नारायण झोराघाट नदी की तफर गया हुआ था। उसके बाद घर वापस नही लौटा है। इससे नदी में बहने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक छुरीकला के 32 वर्षीय नारायण कंवर के हसदेव नदी क्षेत्र से लापता होने के मामले में ग्रामीण और पुलिस की टीम खोजबीन कर रही है। नारायण के परिजन बृजपाल सिंह और अन्य ने बताया कि नारायण नदी की तरफ गया हुआ था। कई घंटे बाद में घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। मौके पर उसके कुछ सामान मिले हैं। इस आधार पर जांच का काम किया जा रहा है। इस मामले में अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि नारायण नदी में डूबा है या कहीं और चला गया है।