पर्व के बीच एक बार फिर कल सुबह दो घंटे के लिए तीन सब स्टेशन में रहेगा बिजली बंद

कोरबा। कोरबा शहर की शुक्रवार की सुबह दो घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी। कल सुबह 8 से 10 तक तीन सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगा। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए पहले से ही वितरण विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दे दी है। जिससे होने वाली असुविधा से बचने के लिए उपभोक्ता अल्टरनेट व्यस्था कर सकें।

यहां बताना होगा कि इन दिनों पॉवर प्लांट में लगे एक खराब ट्रांसफार्मर को चार्ज करने के बाद अब उससे पॉवर सप्लाई का लोड डिवाइड करने के लिए विद्युत लाइन बंद किया जाएगा। विद्युत वितरण कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शहर के तीन सब स्टेशन से दो घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगा। जिसमें नेहरू नगर , संजय नगर और इमलीडुग्गु के सब स्टेशन की लाइन बंद रहेगी। ट्रांसफॉर्मर से लोड डिवाइड होने के बाद एक बार फिर कोरबा शहर में बिना कटौती के पॉवर सप्लाई हो सकेगा।इस संबंध में कार्यपालन यंत्री नवीन राठी ने बताया कि शहर में लाइन व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखने के लिए शुक्रवार की सुबह 8 बजे से 10 बजे तक तीन सब स्टेशन से पॉवर सप्लाई बंद रहेगा। जिसमे नेहरू नगर, संजय नगर और इमल्लीडुग्गु सब स्टेशन शामिल है। इन तीनो सब सरेशन के अंतर्गत आने वाली सभी फीडरों से लाइन बंद रहेगी।समय अनुसार समय मे परिवर्तन किया जाएगा।