रायगढ़/जशपुर। पत्थलगांव में दुर्गा पूजन विसर्जन के दौरान मध्य प्रदेश के एक कार चालक द्वारा किए गए दर्दनाक हादसे ने छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश को हिला कर रख दिया है। स्थानीय प्रदेशिक और राष्ट्रीय स्तर पर आम जनता से लेकर राजनेताओं ने ने इस मामले में अपना शोक प्रकट किया है। जिसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, युवा नेता ओपी चौधरी शामिल है।
घायलों को मिलेगी उच्च स्तरीय चिकित्सीय सुविधा- स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए पूर्ण आश्वासन दिया है कि घायलों को की उच्च स्तरीय चिकित्सीय सेवाएं दी जाएगी।
आपको बता दे कि इस हादसे में करीब 5 लोगों की मृत्यु की खबर है। दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसके साथ ही 4 मरीज गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। इनमें से एक मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है। सुबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने रात करीब 11:30 बजे सभी मरीजों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की एवं उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डीन से भी मामले की जानकारी ली है।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के करीबी लोकेश साहू मेडिकल कॉलेज में मौजूद गंभीर रूप से घायल मरीज को न्यूरो चिकित्सा के लिए जिंदल फोर्टिस किया रेफर
रायगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के करीबी माने जाने वाले लोकेश साहू की टीम रात 9:00 बजे से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में मरीजों के इलाज एवं देखरेख के लिए मौके पर मौजूद थी। घटना के तुरंत बाद दो मरीज गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। बाद में 2 मरीजों की स्थिति और गंभीर होने के कारण रात करीब 11:00 बजे को रायगढ़ पहुंचे थे जहां लोकेश साहू अपनी टीम के साथ मौजूद थे तीन के साथ चर्चा के बाद गंभीर रूप से घायल एक मरीज जंतुराम को जिन्हें न्यूरो सर्जन की आवश्यकता थी। मेडिकल कॉलेज में न्यूरो की व्यवस्था ना होने के कारण लोकेश साहू द्वारा CMO से बात कर रात 2:10 बजे उन्हें रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में रेफर किया गया। जहां 3:00 बजे जिंदल फोर्टिस अस्पताल में न्यूरो सर्जन डॉक्टर छुट्टी में होने के कारण उन्हें अब मेट्रो अस्पताल ले जाया जा रहा है।


