पत्थलगांव की घटना- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर देर रात कलेक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सहायता राशि का किया ऐलान….. मृतक के परिजनों को दी जाएगी 50 लाख की सहायता, उधर भाजपा ने घटना के विरोध में किया जिला बंद का आह्वान…..

छत्तीसगढ़। पत्थलगांव की घटना में मृतक के परिजनों को 50 लाख की सहायता देने का ऐलान किया गया है। सीएम बघेल के निर्देश पर देर रात कलेक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सहायता राशि का ऐलान किया है। वहीं घटना के  विरोध में भाजपा ने  आज जिला बंद का आह्वान किया है। उधर हादसे के विरोध में चक्काजाम कर रहे परिजनों ने देर रात जाम  हटा दिया है। हादसे में घायल सभी लोगों की स्थिति ठीक है। सिविल अस्पताल में 12 घायलों का इलाज जारी है। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भी 4 का इलाज चल रहा है। कलेक्टर ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मृतक के परिजनों को 50 लाख सहायता देने का ऐलान किया है। बता दें शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने दुर्गा विसर्जन में शामिल लोगों को रौंद दिया था। घटना में 1 की मौत हो गई थी।