कोरबा ।कृष्णा नगर चित्रगुप्त मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चित्रगुप्त पूजा समारोह संपन्न हो गया कथावाचक पंडित रघुवर उपाध्याय ने यजमान शत्रुघ्न प्रसाद सहित भारी संख्या में उपस्थित चित्रांश परिवारों को भगवान चित्रगुप्त जी की कथा वाचन कर श्रोताओं को मनमुग्ध कर दिया।

प्रशासन द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रीतिभोज का आयोजन नहीं किया गया सादे समारोह में कार्यक्रम संपन्न हो गया इस अवसर पर समाज के चित्रांश सर्वश्री शत्रुघ्न प्र0 श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार, हेमन्त वर्मा,मंजित अस्थाना,दिनेश श्रीवास्तव,अजय सिन्हा,अभिषेक सिन्हा,अभिजित सिन्हा, कुमार हर्ष वर्मा, विजय वर्मा,विनय श्रीवास्तव,बद्री प्र0 श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव,मुकेश श्रीवास्तव, प्रभात रंजन,श्रीमति रंजू वर्मा, रेणू सिन्हा, अनिता वर्मा, सरिता वर्मा, गायत्री वर्मा, मीना सिन्हा आदि उपस्थित रहे।
