कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगाई पवित्र डुबकी, हटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की कामना

रायपुर : कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में महादेव घाट पर पवित्र स्नान किया। कार्तिक माह की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इसे देव दिवाली और गंगा स्नान आदि के नाम से भी जाना जाता है।

मुख्यमंत्री ने खारून नदी में कार्तिक स्नान करने के उपरांत ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल परंपरागत गंगा आरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए व दीपदान किया।

इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा। महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे