GPM: हत्यारे पति को मरते दम तक जेल, 11 साल की बच्ची के सामने पत्नी को मारा था फरसा; 13 महीने बाद आया कोर्ट का फैसला

गौरेला। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(GPM) जिले में कोर्ट ने हत्यारे पति को मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। शख्स ने अपनी बीवी की अपनी बच्ची के सामने ही फरसा मारकर मारा था। इसके बाद जब पूरे मामला की शिकायत हुई तो पकड़ लिया गया था। अब घटना के 13 महीने बाद कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

दरअसल, पेंड्रा थाना के टंगियामार गांव में रहने वाले मंगल सिंह गोड़ का आए दिन अपनी बीवी फुलवरिया बाई से विवाद होता रहता था। जिसके चलते मंगल सिंह हर्राटोला गांव में रहता था। मगर उसने अपने मन में बीवी के प्रति काफी नाराजगी थी। इसी वजह से वह 02 अक्टूबर 2020 अपनी बीवी के घर टंगियामार पहुंचा था।

सोते वक्त मारा था

बताया गया कि जिस वक्त वह घर में पहुंचा था, उस वक्त फुलवरिया बाई सो रही थी। इसी बात का फायदा उठाकर मंगल सिंह ने फरसा उठाकर उसके गले में मारा था। जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई थी। घटना के समय उसकी 11 साल के बेटी भी वहीं सो रही थी। उसने अपने पिता को उसकी मां की हत्या करते देखा था। घटना के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी।

3 बच्चे हैं

शिकायत के बाद पुलिस ने मगंल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। तब से यह मामला कोर्ट में चल रहा था। अब अपर सत्र न्यायाधीश विनय कुमार प्रधान ने इस मामले में फैसला सुनाया है और 50 रुपए का जुर्माना लगाया है। पता चला है कि मृतिका के एक 11 साल के बेटी के अलावा 2 लड़के भी हैं।