यूपी चुनाव से वापास लौट रहे सीएम 5 मिनट के लिए बलरामपुर में उतरे,कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश चुनाव से वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार की शाम बलरामपुर जिले के तामेश्वर नगर स्थित हवाई अड्डे पर उतरे। यहां कार्यकर्ताओं से कुछ देर मुलाकात करने के बाद वह राजधानी रायपुर के लिए रवाना हो गए। दरअसल उत्तर प्रदेश के म्योरपुर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलरामपुर पहुंचे थे। यहां जिले के तामेश्वर नगर हवाई अड्डे पर करीब 5 मिनट रुक कर कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वह राजधानी रायपुर के लिए रवाना हो गए। यहां कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत भी किया, सीएम के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थे।