देवघर रोपवे हादसा : हवाओं में अटकी 48 जिंदगियों को बचाने रेस्क्यू जारी ,2 की मौत ,8 घायल ,18 की सुरक्षित रेस्क्यू,सेना की हेलिकॉप्टर की ली जा रही मदद

झारखंड। देवघर स्थित त्रिकुट रोपवे हादसे में रेस्क्यु ऑपरेशन जारी है। रोपवे टूटने के बाद 12 ट्रालियों में 48 लोग पूरी रात फंसे रहे। अब इन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए सेना को लगाया गया है। सेना के दो MI-17 हेलिकॉप्टरों की मदद ली गई है। हादसे में अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि 8 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 18 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी त्रिकूट रोपवे पहुंचे और रोपवे मे फंसे लोगों का हाल जाना। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड की JMM सरकार ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। अब तक कोई मंत्री मौके पर नहीं पहुंचा है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे की जानकारी ली है।