डी पुरंदेश्वरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश ,बोलीं -दिग्गज होने से पहले हर व्यक्ति पार्टी कार्यकर्ता

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी गुरुवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर है। आज उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कलेक्ट्रेट चौक स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि खैरागढ़ में जिस प्रकार से एकता की लड़ाई हमने लड़ी आने वाले चुनाव में भी इसी तरीके की लड़ाई लड़ी जाएगी। समय बद्ध तरीके से काम किया जाएगा।

खैरागढ़ चुनाव में हमारी विक्ट्री है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर 3 किलोमीटर में सभा व दौरा किया है। भाजपा दिग्गजों के साथ बूथ स्तर तक जाने के सवाल पर डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि बीजेपी के हर एक दिग्गज जरूर जाएंगे। दिग्गज होने से पहले हर व्यक्ति पार्टी कार्यकर्ता है। बूथ स्तर तक पहुंच कर कार्यकर्ताओं को मंत्र दिए जाएंगे, गाइड लाइन बताए जाएंगे। मैं कार्यकर्ताओं को बधाई देती हूं, जिस तरीके से काम खैरागढ़ में हुए उम्मीद है आगे हर जगह होंगे। कांग्रेस ने हड़बड़ी में सारे काम किए। भाजपा में कार्य योजना बनाकर व कार्यकर्ताओं ने आपसी सामंजस्य से खैरागढ़ में काम किए हैं। प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने बस्तर व सरगुजा में भाजपा की स्थिति को लेकर कहा कि जहां पर हमारा रिजल्ट अच्छा नहीं आया वहां पर हम फोकस करेंगे। जमीनी स्तर पर वहां जाकर काम किया जाएगा। सह प्रभारी नितिन नवीन सरगुजा गए हैं, लगातार उनके दौरे हुए हैं। हमारे बीच जिलों का, संभागों का बंटवारा है। मैं बस्तर से व नितिन नवीन जी सरगुजा से कार्यों की शुरुआत करेंगे। हम दोनों की आपसी सामंजस्य से कार्यों का बंटवारा हुआ है।