छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग में बिना रिश्वत नहीं होता काम ! महिला पटवारी ने जमीन के कागजात के एवज में मांगे 5 हजार की घूस, जिंदगी भर ईमानदारी से देश की सेवा करने पर व्यथित हो गया जवान , पैसे देकर बनाया वीडियो ,किया वायरल ,देर शाम एसडीएम ने पटवारी को किया सस्पेंड

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में घूसखोरी का वीडियो सामने आने के बाद एक महिला पटवारी का शुक्रवार देर शाम सस्पेंड कर दिया गया। जमीन कागजात की नकल निकालने के नाम पर महिला पटवारी एक रिटायर्ड आर्मी जवान से रुपयों की मांग कर रही थी। उन्हें बता रही थी कि इस काम का रेट 5 हजार रुपए है। फिर 2 हजार रुपए लेकर अपनी पर्स में रख लेती है।

मामला जिला मुख्यालाय के नजदीक दशपुर गांव का है। दरअसल, आर्मी के रिटायर्ड जवान भीखम साहू को जमीन दस्तावेज की नकल निकलवानी थी। इसके लिए उन्होंने महिला पटवारी कामिका मंडावी से संपर्क किया। इस पर कामिका मंडावी ने उनसे 5 हजार रुपयों की मांग की। कहा कि इस काम का यही रेट है, आपको पहले ही बता चुकी हूं। बाकी आपके लिए जो सही हो वह दे दें। इसके बाद जवान भीखम उन्हें 2 हजार रुपए देते हैं, जिसे महिला पटवारी अपनी पर्स में रख लेती हैं। महिला पटवारी और जवान के बीच हुई बातचीत कामिका मंडावी : उस दिन आप क्या बोल रहे थे? रिटायर्ड जवान : क्या? कामिका मंडावी : ज्यादा बता रहे हैं, बोल रहे थे न? रिटायर्ड जवान : हां, हमारे हिसाब से तो… कामिका मंडावी : इतना ही लगता है। रिटायर्ड जवान : नहीं, लेकिन, 5 हजार बहुत ज्यादा होता है। कामिका मंडावी : इतना ही चल रहा है यहां पर। लेकिन हमारे विभाग में कोई ईमानदार नहीं रिटायर्ड जवान : अब हम तो पूरी जिंदगी ईमानदारी से काम किए हैं। इसलिए हमारा दिल दुखता है। हम सीधा बोलते हैं। कामिका मंडावी : लेकिन हमारे विभाग में कोई ईमानदारी नहीं है। आप तो जानते हैं राजस्व विभाग को। रिटायर्ड जवान : जानता हूं। … तो कुछ कन्सेशन भी नहीं हो सकता है क्या? कामिका मंडावी : देख लीजिए आप अपने हिसाब से रिटायर्ड जवान : मैं तो कुछ भी नहीं देना चाहता हूं। आप बताइये? अब हमारा तो काम है, मजबूरी है। बाकी आप देख लीजिए। कामिका मंडावी : आप देख लीजिए अपने हिसाब से। रिटायर्ड जवान : नहीं, आप बता दीजिए। कामिका मंडावी : मैं तो बता चुकी हूं आपको। रिटायर्ड जवान : कितना दूं, बता दीजिए? कामिका मंडावी : आप देख लीजिए रिटायर्ड जवान : देखिए बात में आपको ऐसा न हो कि .. कामिका मंडावी : मैं तो बता चुकी हूं कि कितना लगता है इसके बाद रिटायर्ड जवान भीखम साहू 2 हजार रुपए निकाल कर कामिका मंडावी को दे देते हैं। जिसे वह अपनी पर्स में रख लेती हैं। रिटायर्ड जवान : इतना चलेगा क्या? बताइये? कामिका मंडावी : नहीं, आपको चलना चाहिए। मैं तो आपको बता दी कि 5 लगता है। रिटायर्ड जवान : मुझे तो चलेगा, आप बताइये उस हिसाब से। फिर भीखम साहू 2 हजार रुपए और देते हैं। उसे भी कामिका मंडावी मुस्कराते हुए अपनी पर्स में रख लेती हैं। वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने शाम को सस्पेंड किया जवान ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह से ही यह सोशल मीडिया पर चलना शुरू हो गया था। शाम होते तक एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला पटवारी को सस्पेंड कर दिया। निलंबन अवधि में महिला पटवारी कामिका मंडावी को राजस्व कार्यालय कांकेर अटैच किया गया है।