रायपुर। राज्य शासन ने विभिन्न जिलों में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों का तबादला किया गया है।जिसमें कोरबा सहित 19 जिले के कलेक्टर प्रभावित हुए हैं। जारी आदेश में 2011 बैच के आईएएस संजीव झा कोरबा कलेक्टर होंगे। वे अभी सरगुजा(अम्बिकापुर)कलेक्टर के पद पर सेवाएं दे रहे थे।

वहीं कोरबा कलेक्टर 2010 बैच की आईएएस रानु साहू को भी शानदार काम का इनाम मिला है। उन्हें शासन ने रायगढ़ कलेक्टर बनाया है। आईएएस रानु साहू ने एक साल के कार्यकाल में आदिवासी बाहुल्य कोरबा जिले में उल्लेखनीय सेवाएं दी। आकांक्षी जिले में शामिल कोरबा में निर्धारित पैरामीटर्स में विशेष कार्ययोजना बनाकर सभी विभागों के समन्वय से कार्य किया। जिसके बदौलत कोरबा की रैकिंग में भी सुधार आया। छत्तीसगढ़ की बेटी आईएएस रानु साहू का का आम जनता से बेहद जुड़ाव रहा । लोगों बुनियादी आवश्यकताओं ,समस्याओं को दूर करने में उनके प्रयास हमेशा याद किए जाएंगे। नए कलेक्टर संजीव झा भी बेहद मिलनसार एवं सख्त कार्यशैली के हैं। लिहाजा कोरबा को एक के बाद एक शानदार कलेक्टर मिलने जा रहा।




